मुख्य सामग्री पर जाएं
राष्ट्रीय समाचार डेस्कखबर · संदर्भ · स्रोत
खबर एक

खबर जहां, नज़र वहां

अल्बानिया की राजधानी तिराना में हिंसक प्रदर्शन, उपद्रवियों ने पीएम कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके

अल्बानिया में सरकार विरोधी प्रदर्शन हिंसक हो गए। विपक्ष के नेतृत्व में जुटी भीड़ पीएम कार्यालय की ओर बढ़ी और पेट्रोल बम फेंके, हालात काबू करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन व आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

अल्बानिया की राजधानी तिराना में सरकार विरोधी प्रदर्शन शनिवार को हिंसक हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेतृत्व में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर बढ़े।

अल्बानिया की राजधानी तिराना में हिंसक प्रदर्शन, उपद्रवियों ने पीएम कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके
संबंधित चित्र

इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने पीएम कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

  • तिराना में सरकार विरोधी प्रदर्शन हिंसक
  • पीएम ऑफिस पर पेट्रोल बम फेंके जाने की खबर
  • पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का प्रयोग किया
REPORTING RECORD

स्रोत और रिपोर्टिंग रिकॉर्ड

  1. AajTakAajTak